Uttarakhand Pure & Local Products
Made by Uttarakhand's Village Women Self Help Groups
for Bulk demad call us at - 09410530387
Frequently Asked Questions
क्या ये वाकई ओरिजनल उत्पाद हैं ?
हां. बिलकुल, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में वर्षो से रह रही ट्राइबल समुदाय के द्वारा ये उत्पाद बनाए जाते हैं. जो ओरिजनल उत्पाद हैं
क्या ये प्रोडक्ट असली ऊन से बने हुए हैं?
हाँ जी, इस पेज में दिखाए गए सभी प्रोडक्ट उत्तरकाशी ट्राइबल समुदाय द्वारा पाले गए भेड़ों के ऊन से बनाए जाते हैं. जो शरीर को काफी गर्म रखते हैं. प्रोडक्ट को थोडा कोमल रखने एवं सिलाई के लिए 15-25 प्रतिशत तक फेक्ट्री का धागा प्रयोग किया जाता है.
उक्त सभी उत्पादों की कीमत बाजार में मिल रहे समतुल्य उत्पाद से महंगी क्यों है?
बाजार में भेड़ की ऊन के नाम पर कम्पनी द्वारा तैयार पॉलिस्टर एवं सिंथेटिक चीजों से बनाए गए रेशों से उक्त उत्पाद के जैसे दिखने वाले प्रोडक्ट बनाए जाते हैं जिनकी कीमत सस्ती होती है. परन्तु वे उत्पाद न तो लम्बे समय तक टिकाऊ होते हैं ना ही सर्दियों में गर्माहट देते हैं. जबकि देवभूमि कांट्रेक्टर के द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे उत्पाद भेड़ की असली ऊन से बनाए जाते हैं जो गर्माहट देते हैं और शुद्ध होने के कारण स्वतः ही बाजार तक आते ही महंगे हो जाते हैं.
क्या उक्त उत्पाद दिखने में सुन्दर होते हैं ?
कई प्रोडक्ट उत्पाद दिखने में सुन्दर भी होते हैं और कई उत्पाद ग्राहक के नजरिये से सुन्दर नहीं हो सकते हैं. क्योंकि भेड की ऊन से बनाये गए उत्पाद सुन्दर दिखने के बजाये गर्माहट देने के लिए बनाए जाते हैं. साथ ही सुन्दर बनाने के लिए अधिक मात्र में कैमिकल युक्त रंगों का और मिल के धागों का प्रयोग करना पड़ता है जो हमारे पॉलिसी के विरुद्ध होता है. इस कारण उक्त प्रोडक्ट दिखने में कम सुन्दर परन्तु शरीर के लिए सर्दियों में काफी उपयोगी सिद्ध होते हैं.